श्रीनगर में माइनस 8.8 डिग्री सेल्सियस तापमान कई साल का रिकॉर्ड टूटा

#Abhitaqnewsindia

जनवरी का महीना खत्म होने को है लेकिन देशभर में अब भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।वहीं श्रीनगर में न्यूनतम तापमान पिछले 30 साल में सबसे कम दर्ज किया गया। जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में शनिवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 8.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।


श्रीनगर में तो माइनस 8.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। ऐसा अब से 30 साल पहले 1991 को हुआ था। जब शहर का तापमान इतना नीचे गिरा हो।जम्मू-कश्मीर में ठंड का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वहां कि डल झील पूरी तरह से जम गई है। वैसे झील के हिस्से हले से ही जमने लगे थे लेकिन बीती रात पूरी झील बर्फ में तब्दील हो गई।

Comments