पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने भी सर्वदलीय बैठक बुलाई

#Abhitaqnewsindia 
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने भी सर्वदलीय बैठक बुलाई है। सीएम अमरिंदर सिंह दो फरवरी को किसान आंदोलन की वर्तमान स्थिति को लेकर सभी दलों के नेताओं से उनकी राय जानेंगे। बताया जा रहा है कि किसान आंदोलन अब पंजाब के सीएम के लिए एक सियासी चुनौती साबित हो रहा है, जिसका समाधान वो नहीं निकाल पा रहे हैं।

पाकिस्तान पंजाब में अशांति फैलाना चाहता है
बता दें कि शनिवार को मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तान की साजिशों को लेकर केंद्र सरकार को आगाह किया था। उन्होंने कहा था कि तीन कृषि कानूनों के खिलाफ अक्टूबर में जबसे किसानों आंदोलन शुरू हुआ है तब से पाकिस्तान से अवैध तौर पर आने वाले हथियारों में इजाफा हुआ है। पाकिस्तान पंजाब में अशांति फैलाना चाहता हैं। अशांत पंजाब पाकिस्तान की नीति को सूट करता है।

Comments