Abhitaq News India
देश के राजस्थान के श्रीगंगानगर में आज पेट्रोल(Petrol Price) की कीमत 100 रुपए को पार कर गई
चलो आज जानते हैं पेट्रोल के बारे में कुछ बातें। https://www.abhitaq.co.in
.JPG)
भारत और उसके पड़ोसी देश में क्या भाव है पेट्रोल ( Petrol ke Dam)
भारत के पडोसी देश में सबसे कम कीमत भूटान में हैं रुपए 49.56/- तो पाकिस्तान में रुपए 51.14/- श्रीलंका में रुपए 60.26/- नेपाल में रुपए 68.98/- चीन में रुपए 74.74 और बांग्लादेश में रुपए 76.41 चल रहा है ।
दुनिया के 5 देश जहां सबसे महंगा पेट्रोल बिकता है
सबसे महंगा पेट्रोल होन्ग कोंग में 174.38/- रुपए, उसके बाद सेंट्रल रिपब्लिकन अफ्रीका में 148.08/- रुपए, उसके बाद नीदरलैंड में 147.88/- रुपए और ग्रीस में 135.61/-रुपए का भाव है।
दुनिया के 5 देश जहां सबसे सस्ता पेट्रोल बिकता है।
सबसे सस्ता पेट्रोल वेनज़ुएला में सिर्फ 1.45 रुपए में बिकता है, उसके बाद ईरान में दूसरा सबसे कम 4.50 रूपए है, उसके बाद अंगोला 17.82/-रूपए, अल्जीरिया 25.15/-रूपए और कुवैत में 25.26/- रूपए है
Abhitaq News India
दुनिया में पेट्रोल का औसत भाव 78.65 रुपए/लीटर
भारतीय रुपए के हिसाब से दुनिया में पेट्रोल की प्रति लीटर औसत कीमत 78.65 रुपए है। भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल 83.19 रुपए लीटर अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में हैं। दिल्ली में इसकी कीमत 89.54 रुपए लीटर है, यानी भारत में दुनिया के औसत भाव से भी पेट्रोल महंगा है।
पेट्रोल के भाव का ब्रेकअप (HOW THE PETROL PRICE CALCULATE)
Abhitaq News India
इंडियन ऑयल के अनुसार, 16 फरवरी को दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के ब्रेक अप:
47 दिनों में ही 20 बार बढ़े दाम
फरवरी में अब तक पेट्रोल-डीजल के रेट में 10 बार बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 2.99 रुपए और डीजल 3.22 रुपए महंगा हुआ है। इससे पहले जनवरी में रेट 10 बार बढ़े। इस दौरान पेट्रोल की कीमत में 2.59 रुपए और डीजल में 2.61 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। वहीं अगर 2021 की बात करें तो इस साल अब तक पेट्रोल 5.58 रुपए और डीजल 5.93 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ है।
बढ़ रही कच्चे तेल की कीमत(Kyu Badh Rhein hein Petrol ke Daam)
कच्चा तेल 13 महीनों में सबसे महंगे स्तर पर पहुंच गया है। इस साल अब तक कच्चा तेल 21% तक महंगा हो गया है। ब्रेंट क्रूड 63 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया है। क्योंकि दुनियाभर में आर्थिक गतिविधियों में पॉजिटिव ग्रोथ देखी जा रही है। इससे फ्यूल डिमांड भी बढ़ी है। यह 1.29 डॉलर प्रति बैरल बढ़ कर 63.58 डॉलर प्रति बैरल पर चला गया है। दूसरी ओर, केंद्र सरकार ने भी पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने से इंकार कर दिया है। नतीजतन, पेट्रोल की कीमत 100 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है।
टैक्स के बाद पेट्रोल हो जाता है 3 गुना महंगा(Petrol par kitna Tax)
इसको समझने के लिए पहले ये समझना जरूरी है कि कच्चे तेल से पेट्रोल-डीजल पंप तक कैसे पहुंचता है। पहले कच्चा तेल बाहर से आता है। वो रिफायनरी में जाता है, जहां से पेट्रोल और डीजल निकाला जाता है। इसके बाद ये तेल कंपनियों के पास जाता है। तेल कंपनियां अपना मुनाफा बनाती हैं और पेट्रोल पंप तक पहुंचाती हैं।
पेट्रोल पंप पर आने के बाद पेट्रोल पंप का मालिक अपना कमीशन जोड़ता है। ये कमीशन तेल कंपनियां ही तय करती हैं। उसके बाद केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से जो टैक्स तय होता है, वो जोड़ा जाता है। उसके बाद सारा कमीशन, टैक्स जोड़ने के बाद पेट्रोल और डीजल हम तक आता है।
माल ढुलाई हो सकती है महंगी
डीजल की कीमतें बढ़ने से देश में माल ढुलाई महंगी हो जाएगी। इसका असर सामानों पर पड़ेगा और महंगाई बढ़ेगी। कुछ ट्रांसपोर्टर्स का मानना है कि आने वाले समय में वे माल ढुलाई का किराया बढ़ा सकते हैं।
रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होते हैं(kaise Jane Petrol ke Price)
पेट्रोल-डीजल के दाम
पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लि. (IOCL) के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर, BPCL ग्राहक RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर और HPCL कस्टमर HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर दाम पता कर सकते हैं।
Comments