कोरोना वायरस महामारी का संक्रमण इस साल उसी तेजी से फैल रहा है, जैसा 2020 में था। हर दिन एक्टिव मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। वहीं, नए मरीजों की तादाद भी बढ़ती जा रही है। संक्रमण को रोकने के लिए देश भर में वैक्सीनेशन का काम किया जा रहा है। लेकिन, संक्रमण फैलाने की रफ्तार पर कंट्रोल नहीं पाया जा सका है। महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, केरल, पंजाब जैसे राज्यों की स्थिति ज्यादा गंभीर है। महाराष्ट्र राज्य तो इस समय पूरी तरह से हाईअलर्ट पर है।
देश में कोरोना संक्रमण से बीते 24 घंटे में जो आंकड़े सामने आए हैं, वो चौंकाने वाले हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटे के भीतर 53 हजार 476 नए मरीज मिले हैं, ये आंकड़ा इस साल में सबसे ज्यादा है। इन्हीं 24 घंटों में 251 लोगों की जान भी गई है और 26 हजार 490 मरीज ठीक भी हुए हैं। हांलाकि नए मरीजों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा बहुत कम है। ऐसे में स्थिति गंभीर होती नजर आ रही है।
देश में अब तक कोरोना संक्रमण महामारी से 1 करोड़ 17 लाख 87 हजार 534 मरीज ठीक हो चुके हैं। इनमें से 1 करोड़ 12 लाख 31 हजार 534 मरीज ठीक भी हुए हैं। कोरोना संक्रमण ने अब तक 1 लाख 60 हजार 692 लोगों की जान ली है। वहीं, 3 लाख 95 हजार 192 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज देश की अलग-अलग अस्पातलों में किया जा रहा है। ये एक्टिव कुछ ही घंटो में 4 लाख के पार पहुंच जाएंगे। वहीं, देश में चलाए जा रहे वैक्सीनेशन अभियान के तहत 5 करोड़ 31 लाख 45 हजार 709 टीका लगाया जा चुका है।
Comments