विजय हजारे ट्रॉफी: इन टीमों ने नॉकआउट में किया प्रवेश, ऐसा रहा सफर

विजय हजारे ट्रॉफी 2021 के ग्रुप स्टेज के मुकाबले अब खत्म हो चुके हैं।

मुंबई, केरल, गुजरात, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और सौराष्ट्र ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली है।

इन सात टीमों के अलावा क्वार्टर फाइनल की आठवीं टीम उत्तराखंड और दिल्ली में से एक होगी।

बता दें दिल्ली और उत्तराखंड के बीच नॉकआउट मैच 07 मार्च को होना है।

एक नजर नॉकआउट में अपनी जगह बना चुकी सभी टीमों के सफर पर।

सभी नॉक आउट मैच दिल्ली में आयोजित होंगे
पहला और दूसरा क्वार्टर फाइनल 08 मार्च को जबकि तीसरा और चौथा क्वार्टर फाइनल मुकाबला 09 मार्च को होना है। इसके बाद दोनों सेमीफाइनल 11 मार्च और फाइनल मुकाबला 14 मार्च को होना है। सभी नॉक आउट मैच दिल्ली में आयोजित होंगे।

ऐसा रहा केरल का सफर
ग्रुप स्टेज मुकाबलों में केरल को एक मैच में हार झेलने पड़ी जबकि चार मैचों में उन्होंने जीत हासिल की।

पहला मैच- केरल ने ओडिशा को 34 रनों से हराया।

दूसरा मैच- केरल ने उत्तर प्रदेश को तीन विकेट से हराया।

तीसरा मैच- केरल ने रेलवे को सात रनों से हराया।

चौथा मैच- केरल को कर्नाटक के हाथों नौ विकेट से हार मिली।

पांचवा मैच- केरल ने बिहार को नौ विकेट से हराया।


ऐसा रहा कर्नाटक का सफर

ग्रुप स्टेज मुकाबलों में कर्नाटक को एक मैच में हार झेलने पड़ी जबकि चार मैचों में उन्होंने जीत हासिल की।

पहला मैच- कर्नाटक को उत्तर प्रदेश ने नौ रनों से हराया (VJD नियम से)।

दूसरा मैच- कर्नाटक ने बिहार को 267 रनों से हराया।

तीसरा मैच- कर्नाटक ने ओडिशा को 101 रनों से हराया।

चौथा मैच- कर्नाटक ने केरल को नौ विकेट से हराया।

पांचवा मैच- कर्नाटक ने रेलवे को 10 विकेट से हराया।

ऐसा रहा उत्तर प्रदेश का सफर
ग्रुप स्टेज मुकाबलों में उत्तर प्रदेश को एक मैच में हार झेलने पड़ी जबकि चार मैचों में जीत हासिल की।

पहला मैच- उत्तर प्रदेश ने कर्नाटक को नौ रनों से हराया (VJD नियम से)।

दूसरा मैच- उत्तर प्रदेश को केरल से तीन विकेट से हार झेलनी पड़ी।

तीसरा मैच- उत्तर प्रदेश ने बिहार को पांच विकेट से हराया।

चौथा मैच- उत्तर प्रदेश ने रेलवे को 70 रनों से हराया।

पांचवा मैच- उत्तर प्रदेश ने ओडिशा को छह विकेट से हराया।

ग्रुप-A में अजेय रही गुजरात की टीम
ग्रुप स्टेज मुकाबलों में गुजरात ने अपने पांचो मैचों में जीत दर्ज की।

पहला मैच- गुजरात ने छत्तीसगढ़ को तीन विकेट से हराया।

दूसरा मैच- गुजरात ने गोवा को आठ विकेट से हराया।

तीसरा मैच- गुजरात ने त्रिपुरा को 132 रनों से हराया।

चौथा मैच- गुजरात ने हैदराबाद को 12 रनों से हराया।

पांचवा मैच- गुजरात ने बड़ौदा को 40 रनों से हराया।

ग्रुप-D में मुंबई की टीम रही अजेय

विजय हजारे ट्रॉफी के इस सीजन में मुंबई की टीम ने अपने ग्रुप स्टेज के सभी पांचो मैच जीतकर नॉकआउट चरण में प्रवेश किया है।

पहला मैच- मुंबई ने दिल्ली को 7 विकेट से हराया।

दूसरा मैच- मुंबई ने महाराष्ट्र को 6 विकेट से हराया।

तीसरा मैच- मुंबई ने पुदुचेरी को 233 रनों से हराया।

चौथा मैच- मुंबई ने राजस्थान को 67 रनों से हराया।

पांचवा मैच- मुंबई ने हिमाचल प्रदेश को 200 रनों से हराया।

ऐसा रहा दिल्ली का सफर
ग्रुप स्टेज मुकाबलों में दिल्ली ने चार मैच जीते जबकि एक में टीम को हार झेलने पड़ी।

पहला मैच- दिल्ली को मुंबई के हाथों सात विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी।

दूसरा मैच- दिल्ली ने पुडुचेरी को 180 रनों से हराया।

तीसरा मैच- दिल्ली ने हिमाचल प्रदेश को छह विकेट से हराया।

चौथा मैच- दिल्ली ने महाराष्ट्र को तीन विकेट से हराया।

पांचवा मैच- दिल्ली ने राजस्थान को आठ विकेट से हराया।

ऐसा रहा सौराष्ट्र का सफर
सौराष्ट्र ने लीग स्टेज मुकाबलों में चार मैच जीते जबकि एक में टीम को हार झेलनी पड़ी।

पहला मैच- सौराष्ट्र ने जम्मू कश्मीर को तीन विकेट से हराया।

दूसरा मैच- सौराष्ट्र ने हरियाणा को एक विकेट से हराया।

तीसरा मैच- सौराष्ट्र ने बंगाल को 149 रनों से हराया।

चौथा मैच- सौराष्ट्र ने चंडीगढ़ को 62 रनों से हराया।

पांचवा मैच- सौराष्ट्र को सर्विसेज के हाथों 68 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी।

ऐसा रहा आंध्र प्रदेश का सफर

आंध्र प्रदेश ने लीग स्टेज मुकाबलों में तीन मैच जीते जबकि दो में टीम को हार झेलनी पड़ी।

पहला मैच- आंध्र प्रदेश ने विदर्भ को तीन विकेट से हराया।

दूसरा मैच- आंध्र प्रदेश ने तमिलनाडु को सात विकेट से हराया।

तीसरा मैच- आंध्र प्रदेश को पंजाब ने सात विकेट से हराया।

चौथा मैच- आंध्र प्रदेश को मध्यप्रदेश के हाथों 98 रनों से हार झेलनी पड़ी।

पांचवा मैच- आंध्र प्रदेश ने झारखंड को सात विकेट से हराया।

प्लेट ग्रुप में अजेय रही उत्तराखंड की टीम
लीग स्टेज मुकाबलों में उत्तराखंड ने अपने सभी पांचो मैचों में जीत दर्ज की।

पहला मैच- उत्तराखंड ने मेघालय को छह विकेट से हराया।

दूसरा मैच- उत्तराखंड ने मणिपुर को सात विकेट से हराया।

तीसरा मैच- उत्तराखंड ने अरुणाचल प्रदेश को आठ विकेट से हराया।

चौथा मैच- उत्तराखंड ने मिजोरम को आठ विकेट से हराया।

पांचवा मैच- उत्तराखंड ने सिक्किम को 145 रनों से हराया।

Comments