6 देश जहां रात नहीं होती है!



 दुनियाभर में ऐसी कई अजीबोगरीब जगहें हैं, जिन पर यकीन कर पाना थोड़ा मुश्किल होता है. लेकिन, जब उसकी सच्चाई से हम रूबरू होते हैं तो काफी हैरानी होती है. जरा सोचिए, अगर आपसे कहा जाए कि इस दुनिया में  ऐसे भी देश हैं, जहां 365 दिनों में कहीं 50 दिन तो कहीं 73 और 76 दिन सूर्यास्त नहीं होता है. तो आप क्या कहेंगे? जाहिर सी बात है ये बातें आपको चौंका देगी. नॉर्वे, आइसलैंड, कनाडा, अलास्का,स्वीडन और फिनलैंड दुनिया के ऐसे देश हैं जहां आप रात में भी रोशनी का आनंद उठा सकते हैं. तो आइए, आज हम जानते हैं इन देशों के बारे में विस्तार से...  



1. नॉर्वे (Norway):

नार्वे एक ऐसा देश है जो पहाड़ों से घिरा हुआ है और यह आर्क्टिक सर्कल के अंदर आता है. इस देश में मई से जुलाई तक लगभग 76 दिन सूरज नहीं डूबता है. इसे मध्य रात्रि का देश(लैंड ऑफ द मिड नाइट सन) भी कहा जाता है. अगर आप लंबे समय तक रोशनी का आनंद उठाना चाहते हैं तो इस दौरान इस देश की सैर कर सकते हैं। आपको जानकर आस्चर्य होगा कि नॉर्वे में एक ऐसा टाउन भी है जहां दो साल तक सूर्य दिखाई तक नहीं देता क्योंकि यह टाउन पूरी तरह से पहाड़ों से गिरा हुआ है की सूर्य की किरणों का इस तक पहुंच पाना मुश्किल है। अगर आप भी इसका अनुभव करना चाहते है तो इस                                                                                      देश की सैर कर सकते हैं।.

  

2. फिनलैंड (FINLAND):

फिनलैंड एक ऐसा देश है जहां पर आप मध्य रात्रि को भी सूरज की रोशनी का आनंद उठा सकते हैं। फिनलैंड एक ऐसा देश है जो हजारों झीलों और आइलैंड्स से सजा हुआ है इसलिए यह देश काफी सुंदर और आकर्षक है यहां लाखो पर्यटक घूमने आते है। फिनलैंड एक खूबसूरत देश है जहाँ गर्मी के दिनों में करीब 73 दिनों तक सूरज का प्रकाश लगातार बना रहता है।.

  



3. कनाडा( CANADA):

क्षेत्रफल की दृष्टि से कनाडा विश्व का दूसरा और भूमि क्षेत्रफल के आधार पर चौथा सबसे बड़ा देश है। कनाडा उत्तरी अमेरिका का ही एक देश है और यह महाद्वीप के उत्तरी भाग में स्थित है यह अटलांटिक से लेकर प्रशान्त महासागर तक और उत्तर में आर्कटिक महासागर तक फैला हुआ है।दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश जो अर्से तक बर्फ से ढका रहता है. कनाडा में भी रात का अंधेरा देखने को नहीं मिलता है. यहां के उत्तरी-पश्च‍िमी हिस्से में गर्मी के दिनों में 50 दिनों तक सूरज लगातार चमकता रहता है.

  


4. अलास्का:(ALASAKA)



अलास्का में मई से जुलाई के बीच में सूरज नहीं डूबता है. अलास्का अपने खूबसूरत ग्लेशियर के लिए जाना जाता है. मई से लेकर जुलाई के महीने में बर्फ को रात में चमकते देखना कितना आनंददायक हो सकता है, इसकी कल्पना तो आप कर ही सकते हैं.

  



5. आइसलैंड(ICELAND):

ग्रेट ब्रिटेन के बाद यह यूरोप का सबसे बड़ा आईलैंड है अगर क्षेत्रफल के दृष्टि से देखा जाये तो आइसलैंड दुनिया का 18वां सबसे बड़ा द्वीप है और  यहां आप रात में भी सूरज की रोशनी का आनंद ले सकते हैं. यहां 10 मई से जुलाई के अंत तक सूरज नहीं डूबता है. यहां घूमना आपके लिए काफी यादगार साबित हो सकता है





6.स्वीडन: 


इस देश में सूरज बदस्तूर सौ दिनों तक अस्त नहीं होता. करीब 100 दिनों मई से लेकर अगस्त माह तक लगातार यहां सूरज नहीं डूबता है और यदि सूर्य अस्त होता भी है तो आधी रात के बाद और फिर कुछ ही देर बाद वापिस से निकल आता है।


Comments